jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

सरस्वती विद्या मंदिर, सीबीएसई में वार्षिकोत्सव संस्कृति के रंग भारत के संग हुआ संपन्न !

हरदा, सरस्वती विद्या मंदिर, सीबीएसई इंदौर रोड़ विद्यालय परिसर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव ” *संस्कृति के रंग भारत के संग*”

सानंद संपन्न हुआ। अतिथिगण को मुख्य द्वार से रंगमंच पांडाल की ओर विद्यालय के घोष द्वारा लाया गया। विद्यालय के भैया बहनों द्वारा पंडाल के द्वार पर पुष्प वर्षा कर एवं बैच लगाकर अतिथियों का प्रथम स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मंच पर विराजमान – मुख्य अतिथि कमल जी पटेल पूर्व कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय जगदीश जी टांक, विशिष्ट अतिथि आदरणीय सुजीत जी शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

- Install Android App -

  संस्कृति के रंग भारत के संग  के अंतर्गत विद्यालय के भैया बहनों ने संस्कृति के विविध रंगों को अपने नृत्य एवं नाटकों के साथ प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावक माता-पिता एवं गणमान्य नागरिकों को रोमांचित किया।

जिसके अंतर्गत गणेश वंदना, शिव तांडव, जल संरक्षण आधारित नृत्य, वेद उपनिषद के प्रकांड विद्वान महर्षि अष्टावक्र और आचार्य बंदी के मध्य शास्त्रार्थ के दृश्य को उद्घाटित करता एकांकी नाटक, भगवा रंग के महत्व को दर्शाता नृत्य जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता, बजरंगबली के दृश्य संवाद,गुजराती गरबा नृत्य, बंगाल राज्य का माता महाकाली की नृत्य आरती, श्रीकृष्ण रासलीला अंत में सभी महापुरुषों देवी देवताओं की उपस्थिति में आरती कुंज बिहारी की आरती करके सभी अतिथियों ने महाआरती करके कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन का वाचन समिति के व्यवस्थापक आलोक जी जैन ने किया, अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा जी ने कराया, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहन सिद्धि सोनी, बहन रश्मि विश्नोई, बहन लक्ष्मी विश्नोई ने किया।