jhankar
ब्रेकिंग
पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण! सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त

तीर्थदर्शन योजना के तहत वृद्धजनों से वैष्णो देवी की यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित

हरदा :  मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक को जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के है तथा आयकर दाता नहीं है, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शासकीय खर्चे पर कराई जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले की ‘वैष्णो देवी’ तीर्थयात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। यह यात्रा 3 जुलाई को जिला हरदा से जायेगी।

इस यात्रा में जिले के 196 यात्री, तीर्थ यात्रा पर जायेंगे, जिनमें हरदा तहसील के 48, हंडिया के 22, टिमरनी के 36, रहटगांव के 22, खिरकिया के 36 व सिराली तहसील के 32 यात्री शामिल होंगे। इच्छुक वृद्धजन तीर्थ यात्रा के लिये संबंधित तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत अथवा नगर पालिका या नगर परिषद कार्यालय में 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

- Install Android App -

जिले के सभी तहसीलदारों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा में जाने वाले के 2-2 फोटो व प्रत्येक का फार्म लिया जावे।

प्रत्येक फार्म में मेडिकल अनिवार्य रूप से कराया जावे। शासन के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन यात्रियों की उम्र 65 वर्ष से कम है, उनके साथ सहायक नहीं होगा, यात्री की आयु यदि 60 वर्ष से कम है तो वह यात्रा के लिये पात्र नहीं होगा। महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट रहेगी।