jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

अश्विन ने मैच रैफरी को निशाना बनाने के लिए पीसीबी को आड़े हाथों लिया

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विन ने मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की कड़ी आलोचना की है। पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर भारतीय टीम का साथ देने को आरोप लगाया था। भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने के लिए पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदार बताने पर भी अश्विन ने हैरानी जतायी है। इसके अलावा यूएई मैच से पहले पाइक्रॉफ्ट की पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से मुलाकात को जिस प्रकार से रिकार्ड किया गया उसे भी अश्विन ने गलत बताया है। अश्विन ने कहा कि पीबीसी बेकार की नाटकबाजी कर रही है।

- Install Android App -

अश्विन ने कहा, पाइक्रॉफ्ट ने सबको ऐसा बेकार का ड्रामा देखने से बचा लिया। साथ ही कहा, भारतीय टीम ने मैच रेफरी को पहले ही बता दिया था, कि टीम पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। ऐसे में पीसीबी किस बात की शिकायत कर रही है। उन्होंने कहा कि पाइक्रॉफ्ट ने किसी प्रकार से भी नियमों को नहीं तोड़ा। इससे लिए उन्हें बेवजह निशाना बनाना गलत है।