jhankar
ब्रेकिंग
SCO समिट में बेलारूस के राष्ट्रपति ने भारत को बताया दुनिया की सुपरपावर MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य...

SCO समिट में बेलारूस के राष्ट्रपति ने भारत को बताया दुनिया की सुपरपावर

लुकाशेंको बोले – दुनिया की 3 सुपरपावर में भारत, चीन और रूस

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंच से भारत के लिए एक बड़ी और गर्व की बात सामने आई है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने भारत को दुनिया के 3 सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट में शामिल किया है।

क्या बोले लुकाशेंको

SCO समिट के दौरान अपने संबोधन में लुकाशेंको ने कहा कि SCO आज दुनिया की सबसे प्रभावशाली संस्था बन चुकी है। उन्होंने कहा कि संगठन का कोर रूस, चीन और भारत हैं और यही तीन देश आज दुनिया की दिशा तय कर रहे हैं। ये तीनों देश ही वैश्विक विकास में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि SCO देशों के पास टेक्नोलॉजी, मानव संसाधन और मजबूत करेंसी है। दुनिया का कोई भी बड़ा फैसला अब इन देशों के बिना नहीं हो सकता।

- Install Android App -

इस दौरान उन्होंने अमेरिका का नाम सुपरपावर लिस्ट से बाहर रखा, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

PM मोदी की मौजूदगी में हुई तारीफ

बता दें कि तियानजिन में हुए SCO समिट में पीएम नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल हुए थे। लुकाशेंको ने पीएम मोदी से मुलाकात में भारत की BRICS प्रेसीडेंसी 2026 के लिए भी पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

SCO देशों ने की अमेरिका की निंदा

संयुक्त बयान में SCO के सदस्य देशों ने ईरान पर अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा भी की है।