jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Bhopal Crime News : सुबह की सैर पर निकले युवक पर बदमाशो ने चाकू से किया जानलेवा हमला |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : शहर मे सुरक्षा के दावों की पोल खुल रही है सूुबह सुबह  मार्निंग वाक पर निकले युवक पर चाकूओ से हमला हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है। जहां कुछ बदमाशो ने युवक पर अचानक हमला बोल दिया चाकूओ से हमला कर घायल कर दिया। हजेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में कोताही बरत रही है।
जानकारी के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद निवासी 39 वर्षीय इंशात दुबे एक निजी कंपनी मैनेजर हैं। वह रोजाना की तरह सुबह तकरीब साढ़े पांच की सैर पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने सोचा कि गणेश पूजन के माला और अन्य सामान खरीद लें। वह जैसे ही पीएनटी चौराहे पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग झुंड में खड़े हुए थे। उन्हीं में से एक युवक तेजी से इशांत के पास आया और विवाद करने लगा। इशांत ने विरोध किया तो उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने वहां से तेजी से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस हमले में इशांत के चेहरे और हाथ में गंभीर चोट लगी। इसके बाद वह घर पहुंचेए लेकिन उनका चेहरे का खून बंद नहीं हो रहा था। बाद में उनके स्वजनों ने उनको हजेला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हम बता दें कि पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को त्योहार पर लोगों की सुरक्षा को लेकर बैठक ली थी और अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे।