jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया ग्वालियर में आमखो-कस्तूरबा रोड एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान का ऐलान

Bhopal News : नवविवाहिता ने 13 दिन पूर्व लगाई थी फांसी, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास पर केस दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। आज के युग में दहेज प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं अभी दो सप्ताह पूर्व शहर में एक नवविवाहिता महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था।रविवार को पुलिस की जांच में आरोप को सत्य पाया गया है।महिला के पति और सास के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
सुनील कुमार मेहर थाना प्रभारी गांधी नगर ने बताया कि शहर सोना उम्र 23 वर्ष निवासी रायसेन का विवाह .2021 में गांधी नगर के प्रदीप अहिरवार से हुआ था।उनकी कोई संतान नही थी। अज्ञात कारणों के चलते 12 अप्रैल की दोपहर में सोना ने ससुराल में अपने कमरे में फांसी लगा ली।
इस दौरान ससुराल में शादी होने से काफी मेहमान घर मे थे। दूसरे मायके पक्ष में भी शादी थी। सोना के आत्मघाती कदम से दोनो परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस की पूछताछ में मायके पक्ष ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज लाने के लिए पति प्रदीप और सास सुनीता बाई परेशान करते थे। जांच के बाद पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।