ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

मप्र विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा से होगा चुनाव प्रचार का आगाज जन जन के बीच पहुंचेगे शिवराज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। आगामी मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलो ने अपनी अपनी पैठ आमजन के बीच बनाना शुरु कर दी है मप्र में मुख्य तो कांग्रेस और भाजपा दो ही दल है। दोनो पार्टियो के वरिष्ठ नेतृत्व अपने अपने क्षेत्रो में लोगो से सामजस्य बनाने का प्रयास कर रहे है।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर मप्र विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे।इसके लिए मध्य प्रदेश में संभाग और जिलेवार यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है।नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे।मध्य प्रदेश के मंत्रियों की भी विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई है। यात्रा में संघ और संगठन का भी सहयोग लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।बैठक को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भूपेंद्र यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा से संबंधित मार्गदर्शन दिया है। अभी यात्रा का मार्ग और स्वरूप निश्चित किया जा रहा है, यात्रा में बड़ी-बड़ी सभाएं भी होंगी। इन सभाओं में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश का नेतृत्व पहुंचेगा।