jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Bhopal News: देवी धाम सलकनपुर हादसे में 07 लोगो की मौत, 06 साल के मासूम ने भी तोड़ा दम, भोपाल में एक ही परिवार के 06 सदस्यों की अर्थी उठी, परिवार रिश्तेदारो के हाल बेहाल

भोपाल : शुक्रवार शाम को सलकनपुर से 10 किलोमीटर दूर भैरव घाटी पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से परिवार के 05 लोगों और ड्राइवर की मौत पहले ही हो गई थी। हादसे में घायल एक महिला वेंटिलेटर पर है। वही 06 साल के मासूम जिसका तुलादान हुआ था उसने भी आज अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसी बालक के तुलादान कार्यक्रम में परिवार के सभी लोग भोपाल से देवी धाम सलकनपुर आए थे। लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। और इस हादसे में अब 7 लोगो की मौत हो गई ।अभी 03 लोगो का इलाज चल रहा है।

परिवार के सभी लोग भोपाल में डीआईजी बंगला इलाके के चौकसे नगर के रहने वाले राजेंद्र पांडेय (75) का परिवार आइसक्रीम कारोबारी है।

शुक्रवार शाम 6.20 बजे भैरव घाटी पर कार रेलिंग की दीवार से टकराकर पलट गई। टवेरा में पीछे बैठे बच्चे के पिता मोहित पांडेय ने बताया कि ड्राइवर घाटी के मोड़ पर गाड़ी मोड़ नहीं पाया। गाड़ी सीधे रेलिंग की दीवार से टकरा गई।

हादसे में इन्होंने गंवाई जान…

* शारदा प्रसाद पांडेय (72)

* अपर्णा पांडेय (60) पत्नी शारदा प्रसाद

* राजेंद्र पांडेय (70)

* उषा पांडेय पत्नी राजेंद्र

- Install Android App -

* व्योम (6 माह) पिता मोहित

* रिश्तेदार पुष्पलता अवस्थी (85)

ड्राइवर लक्ष्मी नारायण चौकसे

एक साथ उठी 06 अर्थी, मोहल्ले में शोक की लहर –

भीषण सड़क हादसे के बाद मृतको के शव का पीएम हुआ उसके बाद एंबुलेंस से सभी को मृतकों के शव चौकसे नगर भोपाल भिजवाए गए। आज दोपहर को एक साथ 6 अर्थी उठी। जिसने भी एक साथ ये शव यात्रा देखी। वो अपने आंखों के आंसू रोक नहीं पाया। इधर परिवार और रिश्तेदार महिलाओ के रो रोकर बुरा हाल छा गया।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –