jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 54.36 लीटर शराब जब्त की

नर्मदापुरम। जिला पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 54.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम पिता प्रेमशंकर सगर (27 वर्ष) निवासी ईदगाह फाटक के पास, गोविंदपुरा, नर्मदापुरम अपने घर में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर 18 अक्टूबर 2025 को उप निरीक्षक विशाल नागवे ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

- Install Android App -

मामला दर्ज किया

पुलिस ने जब्त की गई शराब को थाने के मालखाने में जमा किया और आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 866/25 दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस कार्यवाही की टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उनि. विशाल नागवे, उनि. हेमंत निशोद, आरक्षक पुष्पेन्द्र, रीतेश, विनोद, आर. अरुण, गणेश, पंकेश, आशीष, रामकुमार, संतोष, कमलेश, गजेन्द्र, वैभव श्रीवास्तव, तथा महिला आरक्षक प्रतीक्षा और शमीना शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।