jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

Big News टिमरनी: दर्दनाक सड़क हादसे में आदिवासी किसान की हुई मौत, एक गंभीर घायल

टिमरनी : बुधवार को नेशनल हाइवे 59 ए पर दर्दनाक सड़क हादसे में आदिवासी किसान की हुई मौत वही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेमागांव पुलिस चौकी अंतर्गत नाँदवा कुटी के पास वनग्राम गोराखाल निवासी आदिवासी किसान रामभरोस पिता लच्छू कलम उम्र लगभग 50 वर्ष जाति कोरकू अपने साथी रामगोपाल पिता रामकरण कोरकू के साथ टेमागांव बैंक के काम से आया था ।
जहां से वे नाँदवा कुटी पावर हाउस के नजदीक पैदल रोड़ क्रॉस कर रहे थे।
दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन दोनों को मारी टक्कर जिसके चलते रामभरोस की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत हो गई।
तो वही उसके दूसरे साथी रामगोपाल उम्र लगभग 40 वर्ष के सिर हाथ पैरों में गंभीर चोट आई जिसका हरदा अस्पताल में इलाज चल रहा ।पुलिस ने परिजनों को दी सूचना । पुलिस ने मौका पंचनामा बनाकर शव का कराया पीएम। पुलिस कर रही मामले की जांच।

संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट