jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

बिग न्यूज़ : नव वर्ष से पहले क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में MD और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,2.90 लाख का माल जब्त

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। नव वर्ष 2026 से पहले नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस की सख्त कार्यवाही

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध मादक पदार्थ “MD” और “ब्राउन शुगर” के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 21.15 ग्राम नशीला पदार्थ और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

21.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, अंतरराष्ट्रीय कीमत 2.20 लाख

क्राइम ब्रांच द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 11 ग्राम MD और 10.15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल फोन सहित कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये है।

नव वर्ष की पार्टियों में बेचने की थी तैयारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नव वर्ष के मौके पर शहर में होने वाली पार्टियों में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर मादक पदार्थ बेचने की योजना बना रहे थे, ताकि अवैध रूप से अधिक मुनाफा कमाया जा सके।

- Install Android App -

पहले मामले में MD के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहले मामले में प्रकरण क्रमांक 224/2025 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में कार्रवाई की गई। आरोपी फ़राज़ खान, निवासी साउथतोड़ा, सेंट्रल कोतवाली, इंदौर को जवाहर मार्ग चौकी के पास नाले के किनारे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 11 ग्राम MD और एक Redmi 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।

दूसरे मामले में ब्राउन शुगर की तस्करी का खुलासा

दूसरे मामले में प्रकरण क्रमांक 223/2025 के अंतर्गत धारा 8/21 NDPS एक्ट में कार्रवाई की गई। आरोपी दानिश शेख, निवासी आजाद नगर, इंदौर को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, एम.आर.-04 रोड से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10.15 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये बताई गई है।

गोपनीय सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार गोपनीय सूचना संकलन कर नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्धों की तलाश के दौरान दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

NDPS एक्ट के तहत आगे की जांच जारी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की बात स्वीकार की है। दोनों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।