jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Big News Harda: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा नेता बोले कमल पटेल प्राइवेट कंपनी बन गई हरदा भाजपा, यहां न तो इज्जत मिल रही नही सम्मान

हरदा : भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों और भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के परिवारवाद से तंग आकार हरदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सैकड़ों साथियों के साथ भोपाल मे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटीके प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों भाजपा से त्यागपत्र दे चुके हरदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के कद्दावर नेता सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के समक्ष उनके निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के प्रभारी अवधेश सिंह सिसोदिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मे विधिवत कांग्रेस पार्टी का सदस्यता फार्म भरकर जमा किया।

- Install Android App -

सुरेन्द्र जैन ने कहा कि वर्तमान मे विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल मेरे बचपन के मित्र हैं लेकिन शासन मे रहते हुए उनकी कार्यशैली से हरदा का विकास अब रुक गया और गर्त मे चले गया हैं भारतीय जनता पार्टी की रीति के अनुसार जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि होता हैं वहीं हरदा मे कमल पटेल द्वारा परिवारवाद चलाया गया हैं और वही दूसरी ओर हरदा जिले मे अवैध उत्खनन, मादक पदार्थ खुलेआम बिक रहा हैं इस पर किसी भी प्रकार से रोक नहीं लगा पाए हैं मेरे कई बार प्रयास करने के बाद भी यह समस्या आज भी जिले मे बनी हुई हैं जिससे परेशान और हताश होकर हरदा की जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा हैं आज जिले मे हर वर्ग परेशान हैं चाहे किसान हो, युवा हो, मजदूर हो सभी हताश हैं सभी की परेशानी को दूर करने एवं कांग्रेस पार्टी को एतिहासिक जीत दिलाने के प्रण के साथ आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहा हूँ। सुरेन्द्र जैन के साथ याहया खान (छोटे बाबा), पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहन पाटील, पूर्व जनपद सदस्य राम भरोष मुंडेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सूरज सिंह राजपूत, नारायण गुर्जर, ध्यानसिंह तोमर सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने पूरे कांग्रेस परिवार की ओर से सुरेन्द्र जैन एवं उनके साथियों का स्वागत कर बधाइयाँ प्रेषित की। इस दौरान रामदीन पटेल, कैलाश पटेल, लक्ष्मीनारायण पँवार, बद्री पटेल सांगवा, शेरसिंह तोमर, आत्माराम पटेल, संग्राम सिंह राजपूत, श्यामलाल बाबल, अनिल दुबे, उमाशंकर विश्नोई, मुन्ना पटेल, अक्षय उपरित, सुरेन्द्र सराफ़, राहुल पटेल, सतीश राजपूत, सुरेन्द्र विश्नोई, सुहागमल पँवार, सुनील विश्नोई, अजय गोरखे, सिद्धार्थ बंसल, दीपक सारण, भूपेश बाबल, प्रेरक सारण, जितेंद्र सारण, शशांक विश्नोई, सूरज विश्नोई, राजेश विश्नोई, मुजाहिद अली, अनिल विश्नोई, जीशान खान, सतीश कुचबंदिया, शेरसिंह मालवीय, नवल सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे ।