jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Lokayukt Team: होमगार्ड जवान और ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रेक्टर ट्राली छुड़वाने के नाम पर मांगी थी 12 हजार की रिश्वत

जबलपुर : कटंगा उद्योग भवन स्थित संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म में कार्यरत होमगार्ड जवान और वाहन चालक को लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने दोनों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया। रिश्वत की रकम जुर्माने की रकम को कम करवाने की एवज में मांगी गई थी।

रेत का अवैध परिवहन करने का आरोप –

- Install Android App -

लोकायुक्त संगठन जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि नरसिंहपुर गोटेगांव निवासी गिरधारी सिंह पटेल की ट्रैक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करने के आरोप में संचालनालय भौमिकी तथा खनिज कार्यालय की उड़न दस्ते ने पकड़ा था। जिसके बाद वहां पदस्थ होमगार्ड जवान नंदलाल झारिया ने गिरधारी से सम्पर्क किया। बताया कि ट्रैक्टर ट्राली छुड़वाने के एवज में 80 से 90 हजार रुपए पेनाल्टी लगेगी। यदि वह पेनाल्टी कम करवाना चाहता है और ट्रैक्टर ट्राली छुड़वाना चाहता है तो उसे 15 हजार रुपये रिश्वत देनी होगी। होमगार्ड जवान ने यह भी बताया कि रिश्वत की यह रकम अधिकारियों को भी दी जाएगी। मामले की शिकायत गिरधारी ने लोकायुक्त संगठन से की।

चाय-पान की दुकान में सौदा –

लोकायुक्त टीम ने जिस वक्त आरोपितों को रिश्वत लेते पकड़ा वे चाय-पान की दुकान में थे। शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ होमगार्ड जवान झारिया ने कटंगा उद्योग भवन कार्यालय के पास स्थित चाय पान की दुकान पर बुलाया। यह जानकारी गिरधारी ने लोकायुक्त संगठन के अधिकारियों को दी। टीम पहले से वहां पहुंच गई। जैसे ही गिरधारी ने रिश्वत के 12 हजार रुपये होमगार्ड जवान नंदलाल झारिया और उसके साथ मौजूद निजी चालक विनोद सेन को दी, तो टीम ने दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया।