jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Big news harda हंडिया : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की हुई मृत्यु, दिन भर बीएलओ सर्वे कार्य करके लौटी, रात को आए थे चक्कर!

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। जिले की ग्राम पंचायत सिगोन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मेदा बसु बाई पति रामनारायण काकोडिया उम्र 35 साल लगभग का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि आंगन वाड़ी कार्यकर्ता ने दिन में गांव में बीएलओ का सर्वे कार्य भी किया था। उसके बाद हंडिया नेमावर किसी डॉक्टर को दिखाने भी गए और शाम को वापस परिजन गांव लेकर आए । रात में उनकी मृत्य हो गई।

- Install Android App -

इधर, हम आपको बता दे कि बीते एक सप्ताह में हंडिया तह. क्षेत्र के चार युवाओ की भी अचानक मृत्यु हुई है। इन 2 युवाओं को साधारण बुखार की शिकायत पायी गयी और उनकी मृत्यु हो गई। वहीं अन्य दो युवाओं ने हंडिया के एक तथाकथित डॉ को दिखाया था। जिसने उन्हें इंजेक्शन बॉटल लगाई। उसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और उन्होंने भी दम तोड दिया। युवाओं की अचानक मृत्यु होने से ग्रामीण सदमे में है। लेकिन किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होने के कारण मृत्यु का कारण क्या था। ये पता नहीं चल पाया। फिलहाल आंगन वाड़ी कार्यकर्ता की मृत्यु के बाद परिवार सदमे में है।

इनका कहना है –
आपसे जानकारी मिली है। हम लोग मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में लगे है। जानकारी लेते हैं। मृत्यु केसे हुई। 

संजय त्रिपाठी महिला बाल विकास अधिकारी हरदा

दो दिन से चक्कर आए थे ऐसा परिवार के लोग कह रहे थे। वो बीएलओ भी थी । सर्वे का काम चल रहा है। कल रात में उनकी मृत्यु हुई है।
रामजीवन दुबे सचिव
ग्राम पंचायत सिगोन हरदा