jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

BIG NEWS : मानवता हुई शर्मसार दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म 10 दरिंदों ने की दरिंदगी

मानवता को शर्मसार कर दे एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आया हैं जहां दो सगी बहने राखी बांधकर अपने घर लौट रही थी तब ही उन्हे 10 लोगो ने घेर कर उनके साथ दुष्कर्म किया ओर लड़कियों के साथ आए युवक से भी मारपीट की।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 .रायपुर | राजधानी में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां हैवानियत की हदों को पार करते हुए 10 दरिंदों ने दो सगी बहनों से जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।  घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गोढ़ी रोड की है। जानकारी के अनुसार दोनों पीड़िता रक्षाबंधन त्‍योहार मनाकर महासमुंद से एक युवक के साथ रायपुर लौट रही थीं। गुरुवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच जैसे ही दोनों पीड़िता और युवक गोढ़ी रोड के पास रिम्‍स अस्‍पताल तक पहुंचे।कुछ युवकों ने दोनों युवतियों और युवक को घेरकर रास्‍ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पहले युवक की पिटाई की। फिर दोनों युवतियों का मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गए, जहां दरिंदों ने दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया|

- Install Android App -

 पुलिस ने दस आरोपितों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों पीड़िता डरी सहमी देर रात अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद स्‍वजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दस आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एक तरफ राष्ट्रपति के आने के बाद शहर में चारों ओर पुलिस लगी हुई थी। वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म की वारदात में सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

10 आरोपितों के नाम- पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ़ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू, युगल किशोर। इनमें से 5 आरोपित पिपरहट्टा गांव के हैं और शेष आरोपित बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।