jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

अखिलेश यादव से लिया आशीर्वाद, अब सपा दफ्तर का चक्कर

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने खास अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। कभी कृष्ण का भेष बनाकर बांसुरी बजाते हैं तो कभी मथुरा-वृंदावन चले जाते हैं। वे भोले बाबा का रूप धारण कर पहाड़ी पर तपत्या करते भी देखे गए हैं। वे हाल ही में अपनी आशिकी को लेकर चर्चा में आए तो राजनीतिक दबाव के चलते लालू यादव ने पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद से ही तेज प्रताप लगातार अपना राजनीतिक वजूद बचाने में जुटे हैं। इसी कड़ी तेज प्रताप कल पटना में सपा दफ्तर पहुंच गए। जिसके बाद से कई तरह के कायास लगाए जा रहे हैं।

- Install Android App -

विजय सिन्हा से हंसकर की थी बात
बता दें कि विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान भी तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और आरजेडी से अलग-थलग दिखे. जहां एक तरफ नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम विरोधी दल के नेता विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर भाग लेते रहे, वहीं तेज प्रताप अपने सादे लिबास में विधानसभा पहुंचते रहे। सत्र के दौरान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के साथ हंसकर बात करते भी दिखे थे. सिन्हा ने उनकी पीठ भी थपथपाई थी। इस वाकये ने आरजेडी को असहज कर दिया था. कुछ लोग तो तेज के एनडीए में जाने तक की बात करने लगे थे।

तेज प्रताप यादव ने हाल ही में टीम तेज प्रताप का गठन किया है और इसी बैनर तले उन्होंने महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है। इसी कड़ी में वह महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी कर चुके हैं। वह यहां से आरजेडी उम्मीदवार को हराकर भेजने का भी दावा कर रहे हैं, जो उनकी पार्टी से अलग होकर अपनी शक्ति दिखाने की मंशा को साफ दशार्ता है।