jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल: केमिकल रिपनर से पकाए जा रहे थे आम-तरबूज खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, कई दुकानों पर कार्रवाई बिग न्यूज हरदा : मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पलटा ,कई मजदूर घायल, जिला अस्पताल भिजवाया ! हरदा: भाजपा का वैचारिक महाअभियान कल से प्रारंभ: जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष... खिरकिया में आरोह शिविर कबड्डी खो खो कराते खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे सांड की रस्सी से गला दबाकर हत्या,सरफिरे युवक पर हत्या की आशंका, एक ही गांव में दूसरी बार हुई घटना, क... PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित

IND vs ENG पांचवां टेस्ट आज से: भारत जीता तो ड्रॉ होगी सीरीज

मुम्बई । भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में होने वाला टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच 31 जुलाई से शुरु होगा। इस मैच में भारतीय टीम का लक्ष्य जीत हासिल कर सीरीज बराबरी पर लाना रहेगा। अभी भारतीय टीम 1-2 से पीछे है। ऐसे में ये मैच बेहद अहम रहेगा। वहीं अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम इस मैदान पर केवल दो ही मैच जीती है जिससे उसकी दावेदारी कमजोर नजर आती है। भारतीय टीम ने केनिंगटन ओवल के मैदान पर 15 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें से भारतीय टीम ने इनमें से 2 मैच जीते हैं, जबकि 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सात मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने यहां पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला था और इस मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी।

- Install Android App -

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर 14 टेस्ट मैच खेले हैं। टीमों के बीच पिछला मुकाबला 2023 में हुआ था। इसमें विराट कोहली की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने यह मुकाबला 157 रन से जीता था। भारत ने इससे पहले 1971 में अजित वाडेकर की कप्तानी में ओवल में टेस्ट मैच जीता था। साल 1971 में भारतीय टीम पहली बार इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीतकर स्वदेश लौटी थी।

इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर भारत से पांच बार जीती है। भारतीय टीम सबसे पहले यहां 1936 में हारी थी। तब मेजबान इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने इसके बाद 1959 में भारत को यहां पारी और 27 रन से हराया। इंग्लैंड को इसके बाद 2011 तक इंतजार करना पड़ा। साल 2011 में इंग्लैंड यहां पारी और 8 रन से जीता। वहीं साल 2014 में उसने भारतीय टीम को पारी व 244 रन से हराया। साल 2018 में भारत ओवल में 118 रन से हार गया। ये मैदान बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है। भारतीय टीम यहां दो बार एक पारी में 600 से ज्यादा रन बना चुकी है। टीम इंडिया ने 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में यहां 664 रन का स्कोर बनाया था। इससे पहले 1990 में भारतीय टीम ने यहां 9 विकेट पर 606 रन बनाये थे।