jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

BREAKING : स्कूल से लौट रहे 6 छात्र मोरण्ड नदी में बहे, चट्टान को पकड़कर खुद को बचाया

घटना में बच्चों के स्कूल बैग नदी में बह गए

मकड़ाई समाचार बैतूल। बड़ी खबर बैतूल से आई है। यहां स्कूल से लौट रहे 6 छात्र मोरण्ड नदी में बह गए। गनीमत रही कि सभी छात्रों ने चट्टान को पकड़कर खुद को नदी की तेज धार में बहने से खुद को बचा लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया। घटना में बच्चों के स्कूल बैग नदी में बह गए। पूरा मामला बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र की है।

- Install Android App -

दरअसल सभी छात्र-छात्राएं ग्राम तारा से ग्राम हरदू के हायर सेकेंडरी स्कूल पढ़ने गए। स्कूल से पढ़ाई कर वापस लौटते समय नदी में पानी ज्यादा हो गया। नदी पार करने के दौरान 6 छात्र-छात्राएं बहने लगे। सभी ने चट्टान को पकड़कर खुद को बहने से बचाया। इसके बाद सभी चट्टान पर पानी की तेज धार में फंस गए। बच्चों के बहने और नदी में फंसन की जानकारी लोगों को लगी। इसेक बाद गांव के युवक नदी के पास पहुंचकर रस्सियों के सहारे रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेक्स्यू के दौरान दो युवकों को चोट भी लगी। लेकिन युवकों ने रस्सियों के सहारे सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया। सभी छात्र सुरक्षित हैं लेकिन घटना के बाद से डरे हुए हैं। छात्रों के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है।