jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Breking news harda : आज से विकास रथ खिरकिया विकासखण्ड की पंचायतों में भ्रमण करेगा

हरदा / प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ गत 8 सितम्बर से हरदा विकासखण्ड की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में रविवार को विकासरथ हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाड़पा, रेसलपुर, गुठानिया, मगरधा, सुखरास, खामापड़वा, डगावाशंकर, रोलगांव, कमताड़ा व बीड़ में पहुँचा। इन ग्रामों में एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया ने बताया कि सोमवार से विकास रथ खिरकिया विकासखण्ड का दौरा प्रारम्भ करेगा। सोमवार को मक्तापुर, भंवरदीमाल, मोरगढ़ी, छूरीखाल, सांगवामाल, जटपुरामाल, पहटकला, बारंगा व मांदला ग्रामों का दौरा करेगा तथा फिल्म के माध्यम से वहां के ग्रामीणों को प्रदेश और हरदा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 19 सितम्बर को यह विकास रथ बमनगांव, धनवाड़ा, सारंगपुर, चौकड़ी, पाहनपाट, नगावामाल, डेडगांवमाल, कानपुरा व टेमलाबाड़ीमाल का भ्रमण करेगा।