jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

Breaking News: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर होगी कार्यवाही

अहमद ने एक्स हैंडल पर की थी अभद्र टिप्पणी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग लगता है लोगो का जमीर मर गया है, जो शख्स देश की सीमा पर अपनी जान कुरबान कर गया उसके और उसकी विधवा पत्नी के लिये भी अभद्र बात करेगे।महिला आयोग ने इस पर सख्त नाराजगी जताई…

नई दिल्ली : शुक्रवार 6 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के लिए कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सम्मान समारोह के दौरान स्मृति काफी भावुक थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया का काफी वायरल हुआ। इतनी कम उम्र में अपने पति को खोने वाली स्मृति के प्रति लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की लेकिन एक शख्स ने स्मृति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने इस शख्स पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखते हुए शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत इस शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। आयोग ने दिल्‍ली पुलिस से इस संबंध में तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

क्या कहता भारतीय न्याय संहिता कानून –

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने पत्र में लिखा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए कार्य को दंडित करने का प्रावधान करती है। कानून के अनुसार, पहली बार के महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स को तीन साल तक की जेल और जुर्माना तथा दोबारा अपराध करने वालों को और कठोर दंड का प्रावधान है।

- Install Android App -

कैप्टन अन्शुमान तीन जवानों को बचाकर वीर गति को प्राप्त हुये बता दे –

विगत वर्ष जुलाई मे कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन ग्लेशियर में 26 मद्रास से अटैचमेंट पर 26 पंजाब बटालियन के 403 फील्ड में हॉस्पिटल में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर पद पर तैनात थे। 19 जुलाई 2023 यानी बुधवार की तड़के साढ़े तीन बजे सेना के गोला बारूद बंकर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसमे कई जवान बंकर में फंस गए थे। उन्हे बचाने के लिए अंशुमान सिंह बंकर में गए जहां वो आग मे झुलस गए। चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई ।

Harda Mandi Bhav: आज 03/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today