jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

Cg News: बच्चो के लिए शीतकालीन ताइक्वांडो प्रशिक्षण सीखेंगे आत्मरक्षा के गुर |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : बच्चो के स्वास्थ्य की दृष्टि से उन्हे शारीरिक व्यायाम करना बहुत जरुरी है | अगर इसके साथ आत्मरक्षा की तकनीक सीखने को मिले तो सोने पर सुहागा होगा। शहर के पुलिस मैदान में जल्द ही ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर सत्र प्रारंभ किया जायेगा। प्रशिक्षक द्वारा इसमें शारीरिक कौशल के साथ – साथ यहां पर आत्मरक्षा के विशेष तकनीक सिखाई जायेगी जो बच्चो के भविष्य मे काम आयेगी। प्रशिक्षण शिविर में रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक और शाम में चार से सात बजे तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान किकिंग, फाइटिंग, स्टेमीना के आधुनिक खेल सभी तकनीको का विस्तार से सिखाया जायेगा। जिससे एक कुशल खिलाड़ी बन सकें। इच्छुक संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मालूम हो कि शीतकालीन सत्र के तहत विभिन्न खेल आयोजन होते हैं। ठंड के समय अभ्यास की क्षमता बढ़ जाती है। खेलों का प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान, देवकीनंदन स्कूल मैदान के साथ अन्य मैदानों में प्रशिक्षण चल रहा है। इसी तरह ताइक्वाडों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।