jhankar
ब्रेकिंग
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

CG News : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का 20 सीटों पर 4 घंटे में 22 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान आज जारी है –
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ : विधानसभा 2023 चुनाव के पहले चरण का मतदान आज 7 नवंबर से प्रारंभ हुआ है। जिन स्थानों पर नक्सलियों के विरोध की संभावनाए है। इन 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से और अन्‍य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे सेप्रारंभ हुआ । छत्‍तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है।प्रदेश की 20 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले से पुलिस. और नक्सलियों में मुठभेड़ की सूचना मिली थी कि दुरमा व बंडा के जंगलों में पुलिस टीम और नक्‍सलियों के बीच फायरिंग हुई है बताया जा रहा है कि नक्सलियांे ने पूर्व में ही विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था और साथ ही इसके पर्चे भी फेंके थे इसी चक्कर में आज मतदान के दौरान उपद्रव करने के लिए आ रहे थे कि जंगलो में पुलिस टीम ने उन्हे रोका और दोनो से फायरिंग हुई । पुलिस की जबाबी कार्यवाही से घबराकर भाग गए। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नही है। विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 सीटों पर हो रहे मतदान कर रहे है। शुरु के 4 घंटे में 22 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 10 प्रतिशत वोट पड़े थे वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 22.18 प्रतिशत मतदान हो गया। कांकेर में सबसे ज्‍यादा 34.65 प्रतिशत तो बीजापुर में सबसे कम 9.11 प्रतिशत मतदान हुआ हैं कहीं न कहीं नक्सलियों की धमकी विरोध असर देखने को मिल रहा है। शाम तक मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।