jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

Coca Cola अगले 30 दिनों तक सोशल मीडिया पर नहीं देगी विज्ञापन, जानिए पूरा मामला

Coca Cola कंपनी ने शुक्रवार को बड़ा फैसला किया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम से कम 30 दिनों तक विज्ञापन नहीं देगी। Coca Cola के चेयरमैन और सीईओ James Quincey ने बयान में कहा कि दुनिया में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है और सोशल मीडिया पर भी नस्लवाद का कोई स्थान नहीं है।’

James Quincey ने कहा कि सोशल मीडिया को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाए जाने की जरूरत है। कई बड़े ब्रांड ने नफरत फैलाने वाली सामग्री से निपटने के लिए कदम उठाने को लेकर दबाव डालने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का बहिष्कार किया है।

- Install Android App -

जेम्स क्विंसी ने कहा कि ‘इन 30 दिनों के दौरान कोका-कोला अपनी विज्ञापन नीति की नए सिरे से समीक्षा करेगा। साथ ही इस बात पर भी फैसला लिया जाएगा कि किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत है या नहीं।’

शीतल पेय बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने कहा है कि विज्ञापन को लेकर लिए गए इस मौजूदा ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि कंपनी पिछले सप्ताह अफ्रीकी अमेरिकियों और सोशल सोसायटी समूहों द्वारा शुरू किए गए अभियान में शामिल हो रही है। ये समूह कंपनियों से फेसबुक पर विज्ञापन रोकने की अपील कर रहे हैं। इस समूह में नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल (NAACP) जैसे संगठन शामिल हैं। ये समूह #StopHateForProfit हैशटैग के साथ मुहिम चला रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत, नस्लवाद या हिंसा फैलाने वाले समूहों से सख्ती से निपटने वाला सिस्टम विकसित करना है।

Lipton Tea और Ben and Jerry आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली यूनिलीवर ने कहा है कि उसने चुनाव के ध्रुवीकरण वाली अवधि होने की वजह से 2020 के अंत तक फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं देने का फैसला किया है। Facebook ने शुक्रवार को कहा कि वह विज्ञापन में नफरत फैलाने वाली सामग्री को प्रतिबंधित करेगी। संकट का सामना कर रही सोशल मीडिया कंपनी ने बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध को देखते हुए ये घोषणा की है।