jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

Fair and Lovely के बाद Loreal ने भी अपने Skincare Products से हटाया ‘Whitening’ and ‘Fair’ शब्द

हिंदुस्तान युनिलीवर (Hindustan Uniliver) की मशहूर क्रीम फेयर एंड लवली (Fair & Lovely) के बाद अब मशहूर अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड L’Oreal ने भी अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स (Skincare Products) से White, Fair और Light शब्द हटाने का निर्णय लिया है। इसके एक दिन पहले ही HUL ने यह फेयर एंड लवली को लेकर यह कदम उठाया था। बता दें कि L’Oreal स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। इसके ग्लोबल ब्रांड्स गार्नियर, L’Oreal Paris सहित अन्य दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।

इसके पूर्व HUL ने फेयर एंड लवली क्रीम की रिब्रांडिंग करने का कहा था। इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा कर दी है कि अब कंपनी इस प्रोडक्ट के ब्रांड नेम के साथ ‘Fair’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी। कंपनी ने यह कदम स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट के बाजार में बने रहने के लिए उठाया है। जॉ़नसन एंड जॉनसन कंपनी के खिलाफ विश्वभर में अभियान चलाए जाने के बाद उसके प्रोडक्ट मार्केट से बाहर होने के बाद Hindustan Uniliver ने यह फैसला किया है। बता दें कि अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लायड (George Floyd) की हत्या के बाद रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाया गया था।

- Install Android App -

बता दें कि पिछले एक दशक से फेयर एंड लवली (Fair & Lovely) के विज्ञापन में महिलाओं के सशक्तिकरण का मैसेज दिया जाता है। ब्रांड का विजन है कि खूबसूरती जो लोगों की देखभाल करे, यह हर किसी और सबके लिए है। हिंदुस्तान यूनिलिवर की ओर से कहा गया कि यह ब्रांड सभी तरह के Skin tone वाले लोगों के लिए है।

HUL कंपनी के चैयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता का कहना है कि ‘हम हमारे स्किन केयर पोर्टफोलियो को ज्यादा Inclusive बना रहे हैं। 2019 में हमने दो चेहरे वाले Cameo और शेड गाइड को फेयर एंड लवली की पैकेजिंग और विज्ञापन से हटा दिया था। इन बदलावों को हमारे कस्टमर्स द्वारा बेहतर तरीके से लिया गया। अब हम घोषणा करते हैं कि हम अपने ब्रांड नेम से फेयर शब्द को हटा देंगे। नया नाम रेग्यूलेटरी अप्रूवल के इंतजार में है और नए नाम के साथ कुछ ही महीनों में यह ब्रांड नजर आएगा।’