केके यदुवंशी
सिवनी मालवा ।नगर पालिका क्षेत्र के जयस्तंभ चौक पर ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय बलराम सिंह पटेल के नेतृत्व में जनसुनवाई के दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में ठेकेदार द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई नेता प्रतिपक्ष अजय बलराम सिंह पटेल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी ठेकेदार को निर्माण कार्य के नाम पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है। यदि जल्द से जल्द ठेकेदार द्वारा अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो व्यापारी वर्ग के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अजय बलराम सिंह पटेल ने बताया कि जानकारी देने के बाद भी उक्त ठेकेदार पर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है। तो ठेकेदार द्वारा अवैध अतिक्रमण का मुद्दा परिषद की बैठक में उठाया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि ठेकेदार द्वारा नगरपालिका की नाक के नीचे अवैध कब्जा किया गया है। ये कब्जा किसी को क्यों नहीं दिख रहा है।
व्यापारियों का अतिक्रमण सबको दिख जाता है। ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर नगरपालिका अध्यक्ष रितेश जैन मोन क्यों है वहीं कांग्रेस नेता दीपक दीक्षित ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि क्या नगरपालिका व्यापारियों को ही परेशान करना जानती है या ऐसे ठेकेदारों पर भी कार्यवाही करेगी।
दीपक दीक्षित ने यह भी बताया कि नगर पालिक अधिकारियों द्वारा कुछ व्यापारियों का सामान जब्त कर लिया गया है। जिसे जल्द से जल्द व्यापारियों को लौटाया जाए।
ज्ञापन सौंपते समय मांग की गई है कि जनहित और व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे और अवैध तरीके से ठेकेदार द्वारा किए गए को अतिक्रमण हटाया जाए।
ज्ञापन सौंपते समय अजय पटेल, दीपक दीक्षित, अयूब खान, रामशंकर कुशवाहा, दीपक कुशवाह, ऑटो संघ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित रहे।

