jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

उपभोक्ता आयोग हरदा का आदेश: एसबीआई टिमरनी को देना पड़ेगी किसानों की फसल बीमा राशि !

हरदा – भारतीय स्टेट बैंक शाखा टिमरनी द्वारा रबी सत्र 2021-22 के 833 किसानों की फसल बीमा राशि के लिए पोर्टल पर एन्ट्री नहीं की गई थी, जिस कारण ये किसान फसल बीमा राशि से वंचित रह गये थे, जिनमें से लगभग 50 कृषकों ने उपभोक्ता आयोग में प्रकरण दर्ज किया था, इन्हीं प्रकरणों में आयोग द्वारा दिये गये आदेश के अनुसार किसानों को फसल बीमा की राशि भारतीय स्टेट बैंक शाखा टिमरनी द्वारा ही दी जाएगी। इसमें बीमा कंपनी की कोई गलती नहीं मानी गई है। यह आदेश आयोग के मान0 अध्यक्ष/ न्यायाधीश जे.पी. सिंह एवं मान0 सदस्य श्रीमती अंजली जैन द्वारा दिया गया है।

एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि बीमा राशि उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने उपभोक्ता आयोग में प्रकरण दर्ज किया था, शेष किसान जिन्हें अभी तक बीमा राशि नहीं मिली है, वे अभी भी उपभोक्ता आयोग में अपना प्रकरण दर्ज करा सकते हैं।

- Install Android App -

आयोग ने अपने दिये गये आदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संशोधित के कंडिका क्रमांक 35.5.2.7 के अनुसार संबंधित बैंक को नियत समय के भीतर प्रीमियम, राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर बीमा अधिसूचित फसलवार सुनिश्चित करना चाहिए। यदि संबंधित बैंक या उनकी शाखाएॅ बीमा योजना के अंतर्गत अपने दायित्व का निर्वहन करने में विफल होती है तो फसलों का बीमा कवरेज से वंचित किसानों के दावों का भुगतान करने का उत्तरदायित्व उन पर होता है। आयोग में दर्ज सभी प्रकरणों में बहस हो चुकी है।

, आयोग द्वारा 3 प्रकरणों में अंतिम आदेश दिया गया है, शेष प्रकरणों में भी शीघ्र ही आदेश होने की संभावना है। आयोग के आदेश के अनुसार ग्राम कुही के किसान ओंकारसिंह पिता जगन्नाथ राजपूत को 60000/-, इसी ग्राम के राकेश पिता प्रेमसिंह तोमर को 35000/- तथा ग्राम गोंदागांवखुर्द की पुष्पाबाई पति जगदीश चैहान को 44000/- मिलेंगे। इस राशि में मानसिक संत्रास व वाद व्यय की राशि भी सम्मिलित है। 45 दिन में भुगतान नहीं करने पर बैंक को ब्याज भी देना होगा।