jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Crime News : पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग ने युवक पर चाकु से किया हमला हालत गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। जरा सी बात पर वाद विवाद कर नाबालिग ने शनिवार रात युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग को रविवार को पकड़ लिया। परिजन और क्षेत्रीय लोग उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के अनुसार केशव की हालत नाजुक है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि ग्राम सहजपुर निवासी केशव कुशवाहा की 16 वर्षीय नाबालिग से रंजिश थी। शनिवार शाम केशव दोस्त आदर्श तिवारी के घर गया। वह घर के बार खड़ा था तभी नाबालिग वहां पहुंचा और केशव से अभद्रता कर दी। केशव ने विरोध किया तो नाबालिग ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही केशव के पेट से खून की धार फट पड़ी। नाबालिग वहां से भाग निकला।