हरदा : जिले के किसानों के साथ सरकार ने छलावा किया जब मूंग फसल की बोनी के लिए नहरों में पानी छोड़ने के लिए जल उपभोक्ता समिति की बैठक हुई थी तब हरदा जिले को 2200 क्यूसेक पानी देने का कहा था लेकिन आज तक किसी भी दिन 2200 क्यूसेक पानी नहीं दिया गया आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया की वर्तमान में मूंग की फसल फूल पर है
और टेंपरेचर 45 डिग्री से ऊपर से किसानों को अब 10 दिन पानी की सख्त जरूरत है नहीं तो फूल गर्मी की वजह से गिर जाएंगे और किसानों को बड़ा नुकसान होगा वर्तमान में केवल 1700 क्यूसेक पानी मिल रहा है इससे किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने होशंगाबाद कमिश्नर से भी बात की है
सिंचाई विभाग के ए सी मीणा से भी बात कर किसानों को 10 दिन पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए नहीं तो जिला कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाएगी आज नहर का निरीक्षण करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा संदीप सोलंकी सहित अन्य साथी शामिल थे।

