हरदा। हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग के चलते एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पर आरोपी दिलीप धार्मिक, उम्र 28 वर्ष, साथ चलने का दबाव बना रहा था। मना करने पर आरोपी ने छात्रा की निजी बातचीत का ऑडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।
लगातार मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेल से परेशान होकर छात्रा ने 27 जुलाई को आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

