jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त

Festive Season में इस बार महंगाई से मिल रही हैं राहत, बहुत ही सस्ते में मिल रहा किचन का सामान!

Inflation in Festive Season: इस बार के फेस्टिव सीजन में आपको महंगाई से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही किचन और खाने-पीने की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद नहीं है. केंद्र सरकार ने हाल ही में कई सामानों के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है.

Inflation in Festive Season

फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. इस बार के फेस्टिव सीजन में आपको महंगाई से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही किचन और खाने-पीने की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद नहीं है. उद्योग जगत के एक्सपर्ट का कहना है कि सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों के कारण पीक फेस्टिवल सीजन के दौरान रसोई के मुख्य उत्पादों की खुदरा कीमतें कंट्रोल में रहने की उम्मीद है.

केंद्र सरकार ने हाल ही में कई सामानों के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही स्टॉक होल्डिंग की लिमिट भी लगा दी गई है. सरकार के इन सभी फैसलों का फायदा त्योहारों में आम जनता को होगा.

निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

हालांकि, खाद्य मुद्रास्फीति ऊंची है, लेकिन सरकार द्वारा निर्यात प्रतिबंध और स्टॉक होल्डिंग सीमा लगाने के साथ-साथ स्थानीय बाजार में गेहूं, चावल, चना और प्याज को उतारने जैसे कई कदम उठाने के बाद हाल की महंगाई कम होना शुरू हो गई है.

- Install Android App -

फेस्टिव सीजन में बढ़ती है डिमांड

हमेशा त्योहारी सीजन के दौरान चीनी, आटे और तेल की सबसे ज्यादा खपत होती है. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, त्योहारी सीजन ओणम से शुरू हो जाता है और इस बाद क्रिसमस तक खाने वाले सामान की कीमतों में इजाफा रहता है, लेकिन इस बार कीमतों में इजाफा होने की संभावना कम है. गेहूं का आटा, बेसन, डेयरी आइटम, खाना पकाने का तेल और चीनी की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि नए चीनी सीजन की मिठास दिवाली से पहले बाजार में पहुंच जाएगी.

पराग मिल्क फूड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी जानकारी

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, पराग मिल्क फूड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षाली शाह ने कहा है कि पिछले साल तेज ग्रोथ के बाद में अब दूध की कीनमतें स्थिर हो गई हैं. उन्होंने कहा कि हमे त्योहारों की वजह से घी, दूध जैसे प्रोडक्ट की खपत ज्यादा होने की वजह से इस बार कीमतों में बढ़ोतरी की कोई उम्मीद नहीं है.

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने सितंबर में कही थी ये बात

सितंबर में खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा था कि सरकार को त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी खाद्य पदार्थ की कीमतों में तेज वृद्धि की उम्मीद नहीं है.