jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

फ्री सिलाई मशीन योजना : नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन महिलाओं को नहीं मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ, यहां देखें पूरी जानकारी

फ्री सिलाई मशीन योजना: देश की महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार नई योजनाएं लाती रहती है। इसी क्रम में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की गई है जिसका नाम ‘फ्री सिलाई मशीन योजना’ रखा गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।

यह योजना विशेष रूप से गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। वर्तमान में यह योजना उनके लिए एक वरदान साबित हो रही है। गरीब महिलाएं इस योजना के तहत फ्री में सिलाई मशीन प्राप्त कर सकती हैं और अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इससे न केवल महिलाओं का विकास हो रहा है बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।

इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि 50,000 महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाए ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। अगर आप भी इस योजना के तहत फ्री सिलाई मशीन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। लेकिन आवेदन करने से पहले इस योजना के बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल करें ताकि आपको आगे किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्री सिलाई मशीन योजना की पूरी जानकारी देंगे, इसलिए इसे अंत तक पढ़ें।

फ्री सिलाई मशीन योजना –

इस योजना के तहत केवल फ्री सिलाई मशीन ही नहीं दी जाती, बल्कि महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान हर दिन महिलाओं को ₹500 की राशि दी जाती है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाओं को ₹15000 की रकम प्रदान की जाती है, जिससे वे फ्री सिलाई मशीन खरीद सकती हैं।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। कई महिलाएं सिलाई मशीन खरीदना चाहती हैं लेकिन उनके पास पैसे नहीं होते। इस योजना के तहत वे सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं और सिलाई मशीन ला सकती हैं। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिलाई मशीन योजना का मुख्य उद्देश्य – 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारना है। वर्तमान में कई महिलाएं बेरोजगार हैं। वे इस योजना में आवेदन कर सिलाई मशीन प्राप्त कर सकती हैं और बेरोजगारी को रोजगार में बदल सकती हैं।

केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ –

- Install Android App -

अब इस योजना के तहत केवल निम्नलिखित महिलाओं को ही लाभ मिलेगा…

  • आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सरकारी पद पर कार्यरत महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों को करें तैयार –

अगर आपको इस योजना में आवेदन करना है, तो निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार करना होगा…

  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बीपीएल कार्ड

घर बैठे ऐसे करें आवेदन –

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

1. ऑफिशल वेबसाइट पर इस योजना का लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
2. क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें जानकारी मांगी जाएगी। सभी जानकारी भरें।
3. सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आपका आवेदन सफलतापूर्वक समाप्त हो जाएगा।

Indian Railways: देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, पीएम मोदी आज वर्चुअली करेंगे शिलान्यास