jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Gold Price Today : आज फिर गिरे सोने के दाम, 10 ग्राम का रेट सुन मची भगदड़, जानें आज के रेट

Gold Price Today : बारिश के सीजन में सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की सुनसान देखने को मिल रही है, जिसका असर बिक्री पर पड़ रहा है। इससे सर्राफा कारोबारियों को निराशा झेलनी पड़ रही है। कुछ दिन बाद अब देशभर में फेस्टिव सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसमें गोल्ड की काफी बिक्री देखने को मिल सकती है। वैसे सोना अपने हाई लेवल रेट से करीब 2,700 रुपये सस्ते में बिक रहा है, जो किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

Gold Price Today

जानकारों के अनुसार, आपने जल्द सोना नहीं खरीदा तो फिर पछतावा करना होगा, क्योंकि बार-बार ऐसे अवसर नहीं आते हैं। मार्केट में रविवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 59,020 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। इसके साथ ही 22 कैरेट वाला सोना 54,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। सर्राफा विशेषज्ञों के अनुसार, आपने जल्द गोल्ड नहीं खरीदा तो आने वाले दिनों में इसके रेट काफी बढ़ सकते हैं।

इन शहरों में जानिए गोल्ड का भाव

- Install Android App -

भारतीय सर्राफा बाजारों में अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पलहे कुछ महानगरों में इसके रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला गोल्ड सोने का रेट 59,820 रुपये, जबकि 22 कैरेट वाला सोना 54,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 59,670 रुपये रहा। इसके साथ ही मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 54,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 59,670 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट सोने का प्राइस 54,700 रुपये रहा।

यहां भी जानें सोने का रेट

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 57,750 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट 55,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 59,670 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट सोने का प्राइस 54,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों सर्राफा बाजारों में काफी सुनसान है, जिसकी वजह बरसात का सीजन माना जा रहा है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो प्लीज देर नहीं करें।