jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

ग्वालियर: हमारी मौत का जिम्मेदार मेरा भाई…मृतका के हाथ पर लिखा !  ठेकेदार, पत्नी और इकलौते बेटे की खून से लथपथ मिली लाश घर मे मिली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर मे एक सरकारी ठेकेदार और उसकी पत्नी और बेटे की लाश उनके मकान पर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इस ट्रिपल मर्डर मे पुलिस उलझ गई है अब जांच मे लगी है। मामला बहोड़ापुर स्थित बारह बीघा कालोनी में रहने वाले सरकारी ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान, उनकी पत्नी सीमा और इकलौते बेटे आदित्य की खून से लथपथ लाश मिली है। लाश घर के अंडर बेडरूम में पड़ी मिली। सीमा की हथेली पर लिखा मिला है- हमारी मौत का जिम्मेदार मेरा भाई है, सरकार से अपील है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

बंदूक से हत्या या आत्महत्या

सीमा की लाश बिस्तर पर उल्टी पड़ी है। वह बेटे से लिपटी हुई है। बेटे की लाश चादर के अंदर है, जबकि नरेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी है। उसके सिर में गोली लगी है। नरेंद्र की लाश के पास ही 306 बोर की लाइसेंसी रायफल मिली है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी है। पुलिस इसमें हत्या के बाद आत्महत्या के एंगल पर भी पड़ताल कर रही है।

घटना के बाद से महिला का भाई लापता 

सीमा का भाई राजीव गौर बहोड़ापुर इलाके में ही स्थित साक्षी हाइट्स अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह घर से गायब मिला है। अब उसके मिलने के बाद ही तीन हत्याओं की गुत्थी सुलझ सकेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना या तो मंगलवार देर रात या फिर बुधवार तड़के हुई है।

- Install Android App -

पड़ोसियों को गोली चली तो आवाज भी नही हुई।

चौंकाने वाली बात यह है- गोली चली और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। गोली नरेंद्र की लाइसेंसी बंदूक से ही चली है। हत्या और आत्महत्या के एंगल पर पड़ताल करते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव ने जांच की तो हाथ पर ब्लैकनिंग भी मिली है। यह तब मिलती है, जब गोली चले। इसके चलते हैंड स्वाब भी कराए गए हैं।

किसी विवाद या झड़प का कोई सबूत नहीं

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस अवस्था में लाश मिली है। उससे लग रहा है- सोते में ही सीमा और आदित्य को गोली मारी गई है। पूरे घर में कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं है। अगर झगड़ा होने के बाद ऐसा होता या कोई बाहर से आकर ऐसा करता तो संघर्ष जरूर होता।

पुलिस कर रही हत्या के एंगल पर भी जांच

पुलिस हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस रिश्तेदार, पड़ोसियों से बात कर रही है। साथ ही मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट भी खंगाल रही है।