jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में 7 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

हंडिया : माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों के नव चयनित आचार्य दीदीयों का जिला स्तरीय 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में दिनांक 2 जून से 10 जून तक संचालित हो रहा है।जिसके प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय सह सचिव अनिरुद्ध तवर,अवंतिका प्रसाद तिवारी,रूपनारायण तिवारी विद्यालय संयोजक, प्रदीप तिवारी,रघुवीर सिंह खत्री,हरि शंकर सैनी जिला प्रमुख, तहसील प्रमुख योगेश माकवे एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहे। आचार्य नितिन तिवारी ने बताया कि हरदा जिले से वर्ग में 35 आचार्य व दीदियां प्रशिक्षण ले रहे हैं वहीं अनिरुद्ध तंवर ने अपने उद्बोधन में सरस्वती शिशु मंदिर की विकास यात्रा का परिचय कराते हुए कहा कि विद्या भारती द्वारा 1952 में पहला विद्यालय गोरखपुर से प्रारंभ कर आज विद्या भारती के तीस हजार विद्यालय संचालित हो रहे हैं। विद्या भारती के भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।जिस प्रकार पहले गुरुकुल हुआ करते थे जो समाज आधारित होते थे उसी प्रकार आज हमारे सरस्वती शिशु मंदिर भी समाज आधारित विद्यालय हैं।

- Install Android App -

सिवनी मालवा : सिवनी मालवा शहर के बाहर बस रहीं अवैध कॉलोनियां, प्रशासन रोकने में नाकाम, प्रशासन की बिना अनुमति के कट रहे हैं प्लाट