jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

हंडिया : 09 जून 2024 को सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में किया गया, विद्या भारती मध्य भारत प्रांत नवीन आचार्य विकास वर्ग के कार्यक्रम का समापन

हंडिया : माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में 02 जून शाम से 10 जून प्रातः तक नवीन आचार्य विकास वर्ग संचालित किया गया जिसके समापन सत्र में रविवार को मुख्य अतिथि धन्नालाल दोगने संघ के विभाग कार्यवाह नर्मदा पुरम विभाग, अनिरुद्ध तंवर सह सचिव ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत, रूपनारायण तिवारी संयोजक सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया,अवंतिका प्रसाद तिवारी संरक्षक मंडल हंडिया, हरिशंकर सैनी जिला प्रमुख हरदा,योगेश माकवे तहसील प्रमुख हरदा सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष की दीप प्रज्वलित कर सत्र का उद्घाटन किया एवं नवीन आचार्य विकास वर्ग के व्रत का वाचन किया गया इसके बाद मुख्य शिक्षक शंकर लाल पटवा के द्वारा योग वाहिनी समता वाहिनी में अपना प्रदर्शन किया गया।मुख्य वक्ता लाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा हमें आज समाज में गाँव में देश में समरसता का भाव लाना पड़ेगा जब हम बाहर समरसता का भाव रखते हैं तो अपने गांव में क्यों नहीं हमारे गांव में भी एक मंदिर एक कुआं एक शमशान होना चाहिए जिससे कि गांव में भी समरसता बनी रहे। समापन कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक शंकर लाल पटवा,शिक्षण प्रमुख योगेश माकवे,बौद्धिक प्रमुख, बालकृष्ण बाके कार्यशाला एवं मीडिया प्रमुख संतोष, लखौरे,आईसीटी प्रमुख नितिन तिवारी रहे, इस दौरान वर्ग के सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गए वर्ग महाप्रबंधक एवं विद्यालय के प्राचार्य गिरीश गांगोले के द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नेमावर में नर्मदा नदी घाट पर की साफ-सफाई