हंडिया : इन दिनों उमस भरी गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से धार्मिक नगरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग ख़ासे परेशान हैं।बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है।रात हो या दिन हो किसी भी समय बिजली गुल हो जाती है।एक दिन में अनेक बार बिजली का गुल होना आम बात हो गई है।बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे बच्चों और खासकर बुजुर्गो को काफ़ी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं लोगों का कहना है कि तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है।ऊपर से यह बिजली की आंख मिचौली और अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। ऐसे में लोगों को बिजली उपकरणों के ख़राब होने का भी डर है।बिजली कब आएगी और कब कटेगी इसका कोई समय ही नहीं है।कुल मिलाकर बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है।बावजूद इसके संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।इस प्रकार की स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है।
______________
यह भी पढ़े –
- अब Umang App से मिनटों में निकाल सकते है, PF का पैसा, देखे पूरी प्रक्रियाआधार कार्ड में संशोधन करना हुआ आसान, अब घर बैठे ऑनलाइन करे पता अपडेट, देखे पूरी जानकारी
- आयुष्मान भारत योजना की पात्रता में हुआ बदलाव, 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक को मिलेगा लाभ
- Ladli Behna Yojana 2024: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का लाभ, पात्रता सूची हुई जारी
- सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (02.04.24) cement rate

