jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Handiya News : शनिचरी सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर लगा भक्तों का नर्मदा के घाटों पर सैलाब

विगत 15 दिनों से चल रहे पितृ पक्ष का हुआ समापन –

- Install Android App -

हंडिया नाभिकुंड नगरी में आज शनिवार को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के पर्व पर हजारों भक्तों ने स्नान कर अपने पितरों का तर्पण किया एवं श्राद्ध कर्म कर ब्राह्मणों को भोजन कराया एवं पितरों को विदा कर विसर्जन किया गया, आज शनिवार के कारण शनिचरी अमावस्या के पर्व स्नान का लाभ भक्तों ने उठाया इस बार अन्य वर्षो की अपेक्षा बहुत कम संख्या में श्रद्धालु नर्मदा घाटों पर पहुंचे भक्तों की संख्या कम होने के कारण नर्मदा पुल से यात्री बसों का आना-जाना चालू रहा।
जिस कारण स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को पैदल नहीं चलना पड़ा और ना ही नर्मदा पुल पर जाम लगा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में राजस्व का अमला एवं पुलिस विभाग व होमगार्ड के जवान सहित हंडिया तहसीलदार लवीना घाघरे एवं हंडिया थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर सतत सभी घाटों सहित मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते नजर आए। प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्था की गई वहीं स्वास्थ विभाग द्वारा भी कैंप लगाकर अपनी सुविधा प्रदान की गई । प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से गहरे पानी में न जाने एवं घाट की स्वच्छता बनाए रखने पर लगातार चेतावनी प्रसारित की जा रही थी।