jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

हंडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी का पर्दाफाश 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हंडिया: हंडिया थाना क्षेत्र के अजनास गाँव में 6 जनवरी की रात ग्राम अजनास निवासी रामौतार लोंगरे के घर पर चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें लाल रंग का डबल डोर फ्रिज, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, 50 किलो शक्कर की बोरी तथा कुछ खाद्य सामग्री चोरी हुई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/2026 धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्याय संहिता (BNS) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति ने हंडिया पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस बल द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही भूरा उर्फ़ वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों राकेश कलम, सुनील पवार, संजय काजले एवं पूनम मंसूरे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।

- Install Android App -

आरोपियों की निशादेही पर चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें—
– लाल रंग का डबल डोर फ्रिज (जंगल से बरामद)
– घरेलू सामान (जप्त)
– चोरी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तीन पहिया ऑटो (जप्त)

गिरफ्तार आरोपी
1. भूरा उर्फ़ वीरेन्द्र पिता प्रकाश कोरकू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अजनास खुर्द
2. राकेश कलम पिता अमरसिंह करोकू, उम्र 26 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
3. सुनील पवार पिता संतोष पवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी अजनास खुर्द
4. संजय काजले पिता पंचम काजले, उम्र 29 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
5. पूनम मंसूरे पिता रमहेत मंसूरे, उम्र 41 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका – थाना हँड़िया पुलिस की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से अपराध का खुलासा हुआ और आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु प्रस्तुत किया गया।