jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

हंडिया : जहां कोई भूखा नहीं लौटता: रामानन्द आश्रम में पहले कन्याओं का सम्मान, फिर ब्राह्मण भोजन और उसके बाद विशाल भंडारा!

मां नर्मदा की छांव में अन्नदान की अविरल धारा, हर माह चार बार सजता है सेवा का महाभंडारा

हंडिया। मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित श्री रामानन्द आश्रम एक बार फिर सेवा, संस्कार और सनातन परंपरा का जीवंत केंद्र बना। संत श्री सीताराम दास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित भंडारे में दिनभर भक्तिभाव और सेवा का वातावरण बना रहा।

- Install Android App -

आश्रम की विशेषता यह है कि यहां मां नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भोजन कराया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक माह चार बार विशेष भंडारे का आयोजन कर अन्नदान की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जाता है।

आज आयोजित भंडारे की शुरुआत कन्या पूजन एवं कन्या भोजन से हुई। सनातन परंपरा के अनुसार कन्याओं को भोजन कराकर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात ब्राह्मणों को आदरपूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद आश्रम के द्वार सभी श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए खोल दिए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मां नर्मदा की कृपा और संत श्री सीताराम दास महाराज की प्रेरणा से संचालित यह सेवा कार्य न केवल परिक्रमा वासियों के लिए सहारा बन रहा है, बल्कि समाज को सेवा, समर्पण और अन्नदान का संदेश भी दे रहा है। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने आश्रम की व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना की।