jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Harda: कलेक्टर श्री गर्ग व एसपी श्री कंचन ने मतदान केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये शुक्रवार को जिले के 517 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने हरदा शहर के खेड़ीपुरा, जत्रापड़ाव, नगर पालिका, लाल स्कूल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय सहित लगभग 1 दर्जन मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने ग्राम नहाड़िया, कायागांव, नीमाखेड़ी, भमोरी व हंडिया का भी दौरा कर वहां के मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर श्री गर्ग व एसपी श्री कंचन ने इस दौरान मतदान केन्द्रों पर उपस्थित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाए तथा मतदान के लिये आये मतदाताओं को कोई परेशानी न हो।