jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

Harda: विधानसभा निर्वाचन के लिये शाम 5 बजे तक 74.82 प्रतिशत हुआ मतदान

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये शुक्रवार को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ। शाम 5 बजे तक हरदा जिले में 74.82 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जिसमें टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 71.71 तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 77.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

धीरे-धीरे बढ़ी मतदान की रफ्तार

पहले दो घंटे में हुआ 14.08 प्रतिशत मतदान –
पहले दो घंटे में अर्थात प्रातः 9 बजे तक हरदा जिले में 14.08 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जिसमें टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 14.68 तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

- Install Android App -

प्रातः 11 बजे तक हो चुका था 29.33 प्रतिशत मतदान –
जिले में प्रातः 11 बजे तक 29.33 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 29.50 प्रतिशत तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 29.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 1 बजे तक हुआ 44.86 प्रतिशत मतदान –
दोपहर 1 बजे तक जिले में 44.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 42.48 प्रतिशत तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 46.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

अपरान्ह 3 बजे तक हो चुका था 62.79 प्रतिशत मतदान –
इसके बाद दोपहर 3 बजे तक जिले में 62.79 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जिसमें टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 61.40 प्रतिशत तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 63.90 प्रतिशत मतदान शामिल है।