मकड़ाई समाचार हरदा। भले ही किसान को देश का अन्नदाता कहा जाता है, लेकिन कभी मौसम की मार तो कभी आर्थिक भार झेलने वाले किसान की मुसीबतें भी कम नही हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार मे भी विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा कई तरीकों से किसानो को परेशान किया जा रह है। बिजली विभाग द्वारा किसानों की संपत्ति कुर्की के नोटिस थमाये जा रहे हैं जोकि न्यायपूर्ण नहीं हैं फसल आने के बाद उसे बेचकर ही किसान अपना परिवार चलता हैं किसानों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा हैं किसानों को तरह तरह से परेशान किया जा रहा है। श्री पटेल ने कहा कि कभी बिजली बिल न भरने पर सम्पत्ति कुर्क तो कभी मण्डी में उपज खरीदी में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। वर्तमान मे भी हरदा जिले की कृषि उपज मंडी मे तो कांटे मे हो रही गड़बड़ी को कांग्रेस ने उजागर किया हैं यह भाजपा सरकार किसानों के हितों की कोई बात नहीं करती केवल उन्हे परेशान करती हैं । कभी भूमि अधिग्रहण में फर्जीवाड़ा तो कभी मौसम प्रभावित उपज का मुआवजा नही मिलना। प्रत्येक किसान को इन अधिकांश समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं श्री पटेल ने बिजली विभाग से अपील की हैं कि जबतक किसानों की उपज की राशि उन्हे नहीं प्राप्त होती हैं तब तक बकाया बिलों की वसूली को रोक दी जाए एवं किसानों की संपत्ति कुर्की पर तुरंत रोक लगाई जाए।
ब्रेकिंग
