jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

राज्यपाल मंगु भाई पटेल आज रहटगांव व केलझिरी का करेंगे दौरा

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल 16 मार्च को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 16 मार्च को प्रातः 9ः05 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 9ः45 बजे रहटगांव पहुंचेंगे और वहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 10 बजे रहटगांव से कार द्वारा ग्राम केलझिरी के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 10ः30 बजे ग्राम केलझिरी पहुँचकर वहाँ  सिकलसेल एनीमिया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रातः 10ः40 बजे राज्यपाल महोदय आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर पौधरोपण करेंगे। प्रातः 10ः50 बजे से राज्यपाल श्री पटेल ग्रामीण आदिवासी परिवारों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12ः15 बजे ग्राम केलझिरी से रहटगांव के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12ः40 बजे रहटगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।