jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Harda: नहरों का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी |

हरदा : सोनतलाई उपनहर के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि रबी सिंचाई वर्ष 2023-24 के तहत सोनतलाई नहर के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिये जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू बनाने और अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुँचाने के उद्देश्य से ओसराबंदी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होने बताया कि डगावाशंकर, लालपुरा, अमरापुर, छुरीखाल, लाल माटी, रोलगांव एवं खामा उपशाखा नहरों में शुक्रवार 22 दिसम्बर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिदिन 12 घंटे सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी। इसी प्रकार शनिवार 23 दिसम्बर सुबह 6 बजे से रविवार 24 दिसम्बर को शाम 6 बजे तक सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी। इसके अलावा सोनतलाई उपशाखा के 1 एल, 2 एल, 2 आर, 2 आरए, 3 आर, 3 आरए नहर प्रणाली तथा झांझरी माईनर की 4 आर, 9 आर, 6 एलबी व 10 एल नहर प्रणाली शुक्रवार 22 दिसम्बर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिदिन 12 घंटे बंद रहेगी। इस दौरान सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रखी जाएंगी।

- Install Android App -