jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

सिवनी मालवा : जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर समिति ने किया पौधारोपण

सिवनी मालवा : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की स्थापना दिवस के अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति तथा सामाजिक संस्था रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा ग्राम भैरोपुर में वृक्षारोपण किया गया। जन अभियान परिषद सिवनी मालवा के विकासखंड संयोजक हरिदास जी दायमा के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के 15 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए। ये पौधे पूर्व सरपंच गणेश प्रसाद लौवंशी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सत्यनारायण लौवंशी एवं समाजसेवी गुलाब लौवंशी के खलिहान में रोपित किए। इस दौरान संस्था के ईश्वर विश्नोई, आनंद लौवंशी, अनिल पटेल, रामकृष्ण दीगोदिया, अंकित दीगोदिया, रोहित राजपूत, अमित, मोहित, विशाल, मंथन लौवंशी ने सहयोग प्रदान किया। उपस्थित युवा साथियों ने ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।