jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

Harda News: लोकसभा निर्वाचन के लिये स्थैतिक निगरानी दल गठित


हरदा :
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने लोकसभा निर्वाचन में कानून व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिये लोकसभा संसदीय क्षेत्र बैतूल के अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र टिमरनी व हरदा में आने वाले क्षेत्रों के लिये कानून व्यवस्था एवं व्यय अनुवीक्षण की सतत निगरानी के लिये स्थैतिक निगरानी दलों का गठन किया है। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड हरदा श्री मयंक जैन को स्थैतिक निगरानी दल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन दल गठित किये गये है तथा दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिये एक-एक रिजर्व दल भी तैनात किया गया है। सभी दलों में पुलिसकर्मी की नियुक्ति भी की गई है। दल में तैनात अधिकारी कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार स्थैतिक निगरानी दल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित चेकपोस्ट पर तैनात किये जायेंगे।
टेमागांव चेकपोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल में उपयंत्री जल संसाधन श्री अनूप पाठे, कृषि विस्तार अधिकारी श्री गजेन्द्र अत्रे तथा उपयंत्री लोक निर्माण विभाग हरदा श्री रतनलाल कुम्हार को तैनात किया गया है। इसी तरह छीपानेर में नर्मदा पुल पर बनाये गये चेकपोस्ट में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गंभीर सिंह जाट, उपयंत्री नगर पंचायत टिमरनी श्री रितेश यादव व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री जितेन्द्र मण्डलोई को तैनात किया गया है। छिदगांवमेल स्थित चेकपोस्ट पर मत्स्य निरीक्षक  श्री संदीप वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी श्री आर.के. इवने तथा उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री अजय चतुर्वेदी को तैनात किया गया है। रिजर्व दल में सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री लक्ष्मी पन्नाम व रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे को तैनात किया गया है।
हरदा विधानसभा क्षेत्र में नेमावर पुल के पास बनाये गये चेकपोस्ट पर ग्रामीण उद्यान विस्तार  अधिकारी हरदा श्री महेन्द्र लोवंशी व श्री रामशंकर जाट के साथ-साथ उपयंत्री लोक निर्माण विभाग श्री कैलाश प्रसाद को तैनात किया गया है। इसी तरह पोखरनी चेक पोस्ट पर निरीक्षक मत्स्योद्योग श्री सुशील गौर, उपयंत्री मध्यप्रदेश ग्राम सड़क हरदा श्री नरेश कुमार मौर्य व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरदा श्री टी.आर. चौहान को तैनात किया गया है। मोरगढ़ी स्थित चेकपोस्ट पर उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा श्री अमित चौकीकर, उपयंत्री लोक निर्माण विभाग श्री महेश मोरे तथा उपयंत्री नगर परिषद खिरकिया श्री सिद्धार्थ सोनी को नियुक्त किया गया है। रिजर्व दल में सहायक संचालक शिक्षा हरदा श्री बलवंत पटेल तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.के. जैन को तैनात किया गया है।