मकड़ाई समाचार हरदा। सतपुड़ा के घने जंगलों में एक बार फिर तेंदुएं की दहशत ग्रामीणों में भय जानकारी के अनुसार टेमरु बहार के जंगलों में मवेशी मृत अवस्था मे मिले है। जिनके शरीर के टुकड़े अलग अलग दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुएं के द्वारा आए दिन मवेशियों को अपना शिकार बनाया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि राजाबरारी के जंगलों में टाइगर को देखा गया है ।
जंगल मे तेंदुआ है या टाइगर अभी स्पष्ठ नही हो पाया है। वह विभाग की टीम है सही तस्दीक कर बता पायेगी।
टेमरु बहार सरपँच मनोज धुर्वे ने बताया कि बारिश के मौसम में घना जंगल है इस मौसम में यह जानवरों को आसानी से अपना शिकार बना लेते है। उन्होंने बताया कि रामभाउ निवासी टेमरूबहार जिसके नरिए को कल शाम को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। तेंदुएं की दहशत से गॉव के लोगो मे भय बना हुआ है।
इनका कहना है।
टेमरू बहार में सूचना प्राप्त हुई है की विचरण के दौरान तेंदुए ने पशु का शिकार किया है मौके पर पहुंच कर सर्च किया जा रहा है वास्तविक स्तिथि क्या।
नीता शाह
वन परिक्षेत्र अधिकारी
टेमागॉव रहटगॉव जिला हरदा

