jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा खेलो मप्र यूथ गेम्स प्रचार प्रसार कार्यक्रम अंतर्गत संचनालय भोपाल से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में टॉर्च भेजी गई। आज 26 जनवरी को हरदा जिले में टॉर्च रिले निकली गई।

हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा खेलो मप्र यूथ गेम्स प्रचार प्रसार कार्यक्रम अंतर्गत संचनालय भोपाल से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में टॉर्च भेजी गई। आज 26 जनवरी को हरदा जिले में टॉर्च रिले निकली गई।

ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि 

टार्च का उद्घाटन नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ब्लॉक समन्वयक सलमा खान हीना अली के द्वारा किया गया।

टार्च शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर चंडक चौक, फरहत सराय जिला अदालत परिषर , अंबेडकर , अस्पताल चौक होकर उत्कृष्ठ विद्यालय पर संपन्न हुई।

- Install Android App -

टार्च को हरदा खेल विभाग भोपाल से राकेश भान्दे, धीरेन्द्र भेदे, लेकर आए।

समस्त खेलो के 60 खिलाड़ी एवं खेल कोच ने रेली में शामिल होकर मध्यप्रदेश की जय हो, विजय हो हम सब की विजय हो, के नारे लगाते हुए बच्चों ने रेली निकाली।

रेली में व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया, ब्लॉक समन्वयक संदीप , जाट, हीना अली, हाकी कोच संदीप सौदे, फुटबाल कोच अजय पुरवइया, अकरम खान प्रवीण बॉथम एवं शहरवासी , पत्रकार बंधुओं, व्यापारिक वर्ग समाज के वरिष्ठ ने जगह जगह टार्च को हाथों में लेकर उत्साह दिखाया ।

खेलो मप्र यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 दिसंबर से भोपाल उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, इंदौर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में हरदा जिले के योग में 1 बालक, कुश्ती में 18 बालक 3 बालिका,मलखम में 10 बालक 2 बालिका, शतरंज में 4 बालक 4 बालिका फुटबाल, क्रिकेट 1 बालक, तैराकी 1 बालक, एथलेटिक्स 11 बालक 11 बालिका, खो खो 15 बालक 15 बालिका कबड्डी 4 बालक 4 बालिका रायफल शूटिंग में 1 बालक हाकी में 18 बालक सभी खेलो 113 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।