jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

हरदा : हरदा जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कलेक्टर श्री जैन ने ध्वज वंदन कर परेड की सलामी ली

हरदा :  गणतंत्र दिवस हरदा जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर झंडा वंदन किया और इस दौरान आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े।

कलेक्टर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व लोकतंत्र रक्षकों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा,

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, वनमण्डलाधिकारी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

- Install Android App -

गणतंत्र दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा ने प्रथम, द फाउण्डेशन ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय व संस्कार विद्या पीठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर हरदा व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

आकर्षक परेड सम्पन्न

आज आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सुश्री रजनी सिंह गुर्जर ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, एनसीसी दल बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी दल बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी दल बालक सनफ्लॉवर हायर सेकण्ड्री स्कूल,

एनसीसी बालक होलीफेथ स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा व महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्काउट गाइड दल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा का गाइड दल व रेडक्रास दल, शौर्य दल व पुलिस बैण्ड ग्रुप भी शामिल हुआ।

परेड में सीनियर दल में जिला होमगार्ड दल ने प्रथम, जिला पुलिस बल ने द्वितीय व विशेष सशस्त्र बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर दल में एन.सी.सी. बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, एन.सी.सी. बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा एनसीसी बालक सनफ्लॉवर हायर सेकण्ड्री स्कूल के स्काउट दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।