मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा के रहटगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ एवं गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक पूनम रामकुचे के खिलाफ धारा 354, 294 ,452 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिराली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला बीते 2 महीने से अपने माता पिता के पास रहने मायके आई थी। इस दौरान रविवार को जब वह घर पर अकेली थी।
इस दौरान उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जब माता-पिता खेत पर गए थे और भाई काम पर गया था। इस दौरान आरोपी युवक पूनम रामकुचे ने उससे घर मे अंदर आकर भाई के बारे में पूछा जब उसने भाई के काम पर जाने को बताया तो आरोपी युवक ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है। फिर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान पीड़िता जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान युवक उसे गाली देता हुआ, वहां से भाग गया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने भाई को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। थाने आकर आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

